दुःखद ख़बर: यहाँ यूटिलिटी वाहन दुर्घनाग्रस्त, 01 की मौत, 03 अन्य घायल।

दुःखद ख़बर: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यूटिलिटी वाहन दुर्घनाग्रस्त, 01 की मौत, 03 अन्य घायल।

उत्तरकाशी।
आज 22.05.2024 को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान सुक्की टॉप के पास एक यूटिलिटी वाहन(A/F) दुर्घटनाग्रस्त हो गया, वाहन में चालक सहित कुल 04 लोग सवार थे, जिनमें एक की मृत्यु, एक घायल तथा 2 को सामान्य चोटें आयी हैं। थानाध्यक्ष हर्षिल, श्री उमेश नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। वाहन गंगोत्री से उत्तरकाशी की तरफ आ रहा था।


1- आयुष सेमवाल पुत्र श्री सुरेश सेमवाल, निवासी मुखवा, थाना हर्षिल उत्तरकाशी उम्र 17 वर्ष(सामान्य चोटें)
2- सुरेश पुत्र श्री विक्रम सिंह राणा निवासी बयाणा, मनेरी उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष(सामान्य चोटें)
3- रतन गिरी पुत्र श्री मोहन गिरी निवासी बयाणा, मनेरी उत्तरकाशी उम्र 40 वर्ष(घायल)
4- विजय पाल सिंह मराठा निवासी किशनपुर उत्तरकाशी उम्र 55 वर्ष(मृत )

#accident

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *