कुहेड़-मैठाणा-मथरपाल सड़क गरमथा के पास मलबा आने से बाधित, मार्ग खोलने का कार्य जारी।
Oplus_16908288
बदलता गढ़वाल न्यूज,
चमोली।
जनपद चमोली में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बारिश के कारण जहां बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई ग्रामीण सड़कें बाधित हो रही हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन भी प्रभावित हुआ है।
शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश के चलते कुहेड़-मैठाणा-मथरपाल सड़क गरमथा तोक के पास भारी मलबा आने से बाधित हो गई। सड़क पर मलबा आने के कारण कई वाहन मार्ग के दूसरी ओर फंस गए। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम द्वारा मार्ग को खोलने का कार्य शुरू किया गया और शाम तक सड़क को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार गरमथा के पास लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बरसात के दौरान बार-बार सड़क बाधित होने की समस्या से निजात मिल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रभावित क्षेत्र का स्थायी उपचार नहीं किया जाता, तब तक उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता रहेगा।