जोशीमठ में भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
बदलता गढ़वाल न्यूज,
चमोली।
जोशीमठ नगर के सिंहधार वार्ड में मंगलवार देर रात भालू ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब तीन बजे की है। भालू ने एक गाय पर भी हमला किया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वही घटना के बाद वन विभाग के लिए मौके पर नहीं पहुंची जिस पर लोगों में नाराजगी बनी हुई है।