जनता दरबार में निजमुला घाटी के जनप्रतिनिधियों ने उठाई क्षेत्र की समस्याएं
जिलाअधिकारी निजुमला घाटी का तीन दिन बाद करेंगे स्थलीय निरिक्षण
काली चट्टान एवं झींझी पुल निर्माण का भी करेंगे दौरा
बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर।
सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनता दरबार कार्यक्रम में निजमुला घाटी के सभी जनप्रतिनिधियों ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुबीर बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न विषयों एवं समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया। उनका कहना था कि बिरही- निजमुला मोटर मार्ग 20 से अधिक गांवों 12 ग्राम पंचायतों को जिला मुख्यालय जोडने वाला मात्र एक मार्ग है।
इसमें मुख्यतया बिरही निजमुला मोटर मार्ग पर बहुत समय से काली चट्टान पर भूस्खलन हो रहा है जिससे बार बार छेत्र वासियों को आने जाने की समस्या हो रही है,बार बार वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है। एक दिन पूर्व इस स्थान मार्ग पर बारिश से बाधित हो गया था,जिससे यह मार्ग पूरे दिन बाधित रहा। आज इसी निमित सभी जन प्रतिनिधि जिला अधिकारी चमोली से मिले इसी निमित जिलाधिकारी ने ब्रिडकुल के अधिकारियों को तत्काल इस भूस्खलन छेत्र के ट्रीटमेंट करने के निर्देश जारी किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वो स्वयं तीन दिन में इस स्थान का स्थलीय निरीक्षण करेंगे ,क्योंकि मानसून काल में इस स्थान में बहुत परेशानी होती है,उन्होंने प्रतिनिधियों की मांग पर तत्काल इस स्थान पर पी आर डी के जवान तैनात करने के निर्देश दिए हैं,जिससे लोगों की सुरक्षा निश्चित हो पाए,इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने ,बहुप्रतीक्षित झींझी पुल निर्माण में हो रही देरी को लेकर जिलाधिकारी चमोली से विस्तृत वार्ता की।
इस मौके पर जिलाधिकारी चमोली द्वारा pmgsy पोखरी के अधिशाषी अभियंता को तत्काल तलब कर इसकी प्रगति रिपोर्ट मांगी,साथ ही उन्होंने तत्काल इस कार्य को गति देने के लिए निर्देशित किया ,इसके साथ जिन्होंने झींझी पुल बाई पास को मानसून काल में निरन्तर खोलने के निर्देश दिये,जिससे पाना ईरानी भनाली, बोना के लोगों का आवागमन बाधित न हो।
इस अवसर पर पूर्व जिला भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, ईरानी के पूर्व ग्राम प्रधान पूर्व जिला अध्यक्ष ,मोहन नेगी,ब्यारा के पूर्व ग्राम प्रधान ब्रिज कुमार, महेंद्र नेगी,ग्राम प्रधान झींझी मोहन नेगी, सुनीता देवी ग्राम प्रधान गोना, मंदोदरी देवी ग्राम प्रधान गाड़ी, बीरेंद्र फर्स्वाण , कर्ण सिंह फर्स्वाण सदस्य छेत्र पंचायत दुरमी, दीपा देवी ग्राम प्रधान ईरानी, सीमा नेगी क्षेत्र पंचायत पाणा ईरानी, बीरेंद्र सिह फर्स्वाण, भरत सिंह राणा आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।