देवाल के दयाल सिंह बिष्ट बने उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के सदस्य, क्षेत्र में खुशी की लहर

बदलता गढ़वाल न्यूज,
देवाल/गिरीश चंदोला।

विकासखंड देवाल के सवाड़ गांव के युवा समाजसेवी एवं डीएवी कॉलेज देहरादून के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल सिंह बिष्ट को उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग का सदस्य नामित किया गया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा युवाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
दयाल सिंह बिष्ट लंबे समय से सामाजिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

छात्र राजनीति से लेकर सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों तक उनकी निरंतर भागीदारी रही है। आयोग के सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं को उनकी प्रतिभा, कार्यक्षमता और सामाजिक योगदान के आधार पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं, जिससे प्रदेश के युवाओं को समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा मिल रही है।

दयाल सिंह बिष्ट के मनोनयन पर ब्लॉक प्रमुख देवाल तेजपाल रावत, ज्येष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, विधायक भूपाल राम टम्टा, मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महिपाल सिंह बिष्ट सहित अनेक लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही उम्मीद जताई कि दयाल सिंह बिष्ट बाल अधिकारों एवं बच्चों के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे और अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *