2.25 करोड़ की लागत से नंदा राजजात मार्ग पर सोलर रोशनी का नेटवर्क, 792 स्ट्रीट और 50 हाईमास्ट लाइट से जगमगाएगा यात्रा पथ*

बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर।

नंदा राजजात यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार के निर्देशन में यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) ने यात्रा मार्ग पर आधुनिक सोलर प्रकाश व्यवस्था स्थापित करने हेतु महत्वपूर्ण पहल की है।

नंदा राजजात यात्रा-2026 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उरेडा द्वारा 2 करोड़ 25 लाख 79 हजार 832 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के अंतर्गत यात्रा मार्ग पर 792 सोलर स्ट्रीट लाइटें तथा 50 सोलर हाईमास्ट लाइटें स्थापित की जाएंगी। सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना पर 1 करोड़ 52 लाख 42 हजार 832 रुपये तथा सोलर हाईमास्ट लाइटों पर 73 लाख 37 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे। उरेडा द्वारा स्वीकृत धनराशि जनपद चमोली को अवमुक्त कर दी गई है। परियोजना के तहत चिन्हित स्थलों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप सोलर प्रकाश व्यवस्था स्थापित की जाएगी। कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं तृतीय पक्ष परीक्षण की व्यवस्था भी की गई है।

जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने कहा नंदा राजजात यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोलर प्रकाश व्यवस्था स्थापित होने से यात्रा मार्ग पर रात्रिकालीन आवागमन अधिक सुरक्षित होगा, साथ ही दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होने से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *