गढ़वाल लोकसभा में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा का सघन सांगठनिक प्रवास जारी, 2027 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भर रहे नई ऊर्जा

बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर।

बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान।

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय श्री फणींद्रनाथ शर्मा जी का सघन सांगठनिक प्रवास एवं बैठकों का दौर लगातार जारी है। इस दौरान वे गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सभी सांगठनिक जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह एवं संगठनात्मक सक्रियता का संचार कर रहे हैं।

अपने प्रवास के दौरान उन्होंने भगवान श्री बद्री विशाल एवं बाबा केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास की कामना की।
मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता तो चुनाव जीता
सांगठनिक बैठकों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन श्री फणींद्रनाथ शर्मा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ और ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ के संकल्प के साथ अपने-अपने बूथों को मजबूत बनाने में जुट जाएं। बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता, जनता के साथ निरंतर संवाद और सरकार की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार ही चुनावी सफलता का आधार है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए श्री शर्मा ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। विपक्ष झूठी एवं मनगढ़ंत कहानियों के सहारे राजनीति करने का प्रयास कर रहा है, जो लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं के अनुकूल नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए विपक्ष की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विपक्ष को सरकार के नीतिगत निर्णयों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाते हुए देश और प्रदेश को विकसित बनाने में सहयोग करना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से विपक्ष अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड की जनता और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता मिलकर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इसके लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

श्री शर्मा ने उत्तराखंड में तीर्थाटन एवं पर्यटन की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए व्यवस्थित रोडमैप एवं ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है जिससे नौजवानों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त हो सके
उन्होंने कहा कि पंच बद्री, पंच केदार, पंच प्रयाग सहित उत्तराखंड के धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर स्थानीय युवाओं को होमस्टे, पर्यटन व्यवसाय एवं स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

इस सांगठनिक प्रवास एवं बैठकों के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी जी, केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल जी, कर्णप्रयाग विधायक श्री अनिल नौटियाल जी एवं थराली विधायक श्री भूपाल राम टम्टा जी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त दायित्वधारी श्री रामचंद्र गोड जी, श्री हरक सिंह नेगी जी, श्रीमती चंद्रकला तिवारी जी, श्री प्रेम सिंह राणा जी, जिला सहकारी बैंक चमोली (डीसीबी) के अध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह रावत जी, नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग के अध्यक्ष श्री गणेश साह जी एवं राज्य मंत्री श्री खिलाप सिंह गढ़िया जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

सांगठनिक कार्यक्रम में जनपद रुद्रप्रयाग के जिला प्रभारी श्री सतीश लखेड़ा जी, जनपद रुद्रप्रयाग के सह प्रभारी श्री रघुबीर सिंह बिष्ट जी, जनपद चमोली के प्रभारी श्री संपत सिंह रावत जी, सह प्रभारी श्री महावीर सिंह पंवार जी, जिला अध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट जी तथा जनपद चमोली के जिला अध्यक्ष श्री गजपाल सिंह बर्तवाल जी भी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही सभी सांगठनिक जिलों के पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान जिला अध्यक्ष, प्रदेश एवं जिला स्तर के वर्तमान पदाधिकारी, सभी मंडलों के सम्मानित मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*संगठन की मजबूती के साथ 2027 की तैयारी…*
प्रदेश महामंत्री संगठन श्री फणींद्रनाथ शर्मा जी का गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में यह सघन प्रवास भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने तथा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए
इस प्रवास से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के अनुरूप भाजपा कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के संकल्प के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed