सराहनीय पहल: पेट दर्द से कराह रही महिला के लिऐ पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी बने देवदूत।

पेट दर्द से कराह रही महिला के लिऐ पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी बने देवदूत।

गौचर/चमोली। नगरपालिका क्षेत्र गौचर के पलसारी में पेट दर्द से कराह रही महिला के लिऐ रात्रि के समय में पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी उसके समक्ष देवदूत बनकर आए और उन्हें अपने वाहन में बिठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग ले गये। जहां उपचार के दौरान दो बजे रात्रि तक मुकेश नेगी हमारे साथ चिकित्सालय में रहे। उपचार मिलने के बाद स्वस्थ होने तक साथ रहे।

पलसारी क्षेत्र निवासी श्रीमती लक्ष्मी कठैत के पति चन्द्रवीर कठैत ने कहा कि मेरी पत्नी विगत रात्रि को पेट दर्द की असहनीय होती पेट की दर्द से कराह रही थी कोई साधन उपलब्ध नहीं था इस बीच जानकारी मिलते ही पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी हमारे समक्ष देवदूत बनकर आए और पेट दर्द से कराह रही मेरी पत्नी को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग ले गये जहां उपचार मिलने के बाद वह अब स्वस्थ है। चन्द्र वीर सिंह कठैत ने मुकेश नेगी के इस सहयोग की सराहना करते हुये कहा कि वह आदि रात तक हमारे साथ कर्णप्रयाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रहे और हमें स्वस्थ होने का ढांढस देते रहे। उनकी कृपा से आज मेरी पत्नी स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed