चमोली: यहां 810 ग्राम अवैध चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

बदलता गढ़वाल न्यूज,
थराली(चमोली)।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चमोली पुलिस लगातार नशा तस्करों को रोकने के लिए लगातार चैकिंग अभियान चला रही है। वही नगर निकाय चुनावों को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व पादर्शिता के साथ सम्पन्न कराए जाने हेतु बुधवार थाना थराली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान देवाल तिराहा बैरियर से चंद्रा देवी पत्नी स्वर्गीय गुमान सिंह निवासी ग्राम जड़विला शामा थाना व तहसील कपकोट,जिला बागेश्वर उम्र 64 वर्ष को 810 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गया।
जिसके बाद बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना थराली पर मु0अ0सं0-04/2025, धारा-8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में थाना थराली पुलिस गहनता से जांच कर रही कि महिला तस्कर चरस कहां से लायी थी और इसे कहां पहुंचाने वाली थी। बरामद माल की कीमत लगभग रु0 1,80,000/- आंकी जा रही है।