हेलंग में देर रात मकान ढहने से 2 की मौत, 5 घायल।

बदलता गढ़वाल:हेलंग में देर रात मकान ढहने से 2 की मौत, 5 घायल।*

जोशीमठ। कल 15/08/2023 को समय करीब 20:00 बजे चौकी हेलंग में सूचना दी कि हेलंग बाजार में विष्णुगाड़ क्रेशर के समीप बना दो मंजिला भवन ढह गया है व उक्त मकान में कुछ स्थानीय व कुछ नेपाली मूल के व्यक्ति रह रहें है। उक्त सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ मय SDRF. NDRF व पुलिस फोर्स मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचे। मौके पर पहुँचकर पुलिस द्वारा स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से 04 घायलों को बाहर निकालकर कर 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ भेजा गया तथा कड़ी मशक्कत के बाद रात्रि 02:30 बजे 02 गम्भीर रुप से घायल व्यक्तियों व 01 मृतक व्यक्ति को क्षतिग्रस्त भवन से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से सामु0 स्वा0 केन्द्र जोशीमठ लाया गया। भवन में कुल 07 व्यक्ति 02 महिलाएं व 05 पुरुष थे।

नाम पता मृतक-
1- अनमोल पुत्र टीका राम भंडारी उम्र 19 वर्ष निवासी नेपाल
2- प्रिन्स पुत्र टीका राम भंडारी निवासी उम्र 21 वर्ष निवासी नेपाल ( आज प्रात: उपचार के दौरान मृत्यु हुयी है)

गम्भीर घायल-
1- भरत सिंह नेगी पुत्र श्री किशन सिंह नेगी ग्राम पिलखी भेंटा थाना जोशीमठ उम्र 46 वर्ष (रेफर)
2- मनीष पंवार पुत्र राजेन्द्र सिंह पंवार निवासी पल्ला जखोली थाना जोशीमठ उम्र 27 वर्ष (रेफर)

घायल-
1- हुकुम बहादुर पुत्र गौरी बहादुर निवासी पीयू नेपाल उम्र-55 वर्ष
2- अमीता देवी पत्नी हुकुम बहादुर निवासी पीयू नेपाल उम्र-50 वर्ष
3- सुमित्रा देवी पत्नी खड़का बहादुर निवासी धनगढ़ी नेपाल उम्र-45 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed