तपोवन में पी ई एस इंजीनियरिंग कम्पनी में हुआ तीन दिवसीय रेडक्रास सोसाइटी की प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शुरू


बदलता गढ़वाल न्यूज,
जोशीमठ।

शुक्रवार को एनटीपीसी विद्युत विष्णुगाड़ परियोजना में कार्यरत कम्पनी पी ई एस इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में रेडक्रास सोसाइटी चमोली के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा व डिजास्टर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज से शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन ओमप्रकाश डोभाल व सोसाइटी के वरीष्ठ स्वयंसेवक रवींद्र थपलियाल मौजूद रहे।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री राकेश चन्द्र डिमरी जी ने अपने वर्कर्स से लगन से इस ट्रेनिग को पूर्ण करने का आश्वाहन किया साथ ही परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री राजेश पंवार जी ने ऐसी ट्रेनिग सेशन के लिये रेडक्रॉस सोसाइटी चमोली व अध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल का धन्यवाद किया।

ट्रेनिग में 30 कर्मचारियों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य हमारे कर्मचारियों में प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता, आपातकालीन स्थिति में प्रतिक्रिया देने के कौशल और सुरक्षा तैयारियों को बेहतर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *