दशोली ब्लॉक सभागार में आयोजित जन-जन की सरकार शिविर में सुनीं जनसमस्याएं

बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर/गिरीश चंदोला.

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए ऐसे बहुउद्देशीय शिविर महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के स्तर से समाधान की कार्रवाई की जाती है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को दशोली ब्लॉक सभागार में ‘जन-जन की सरकार’ बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और आम लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

चंद्रकला तिवारी ने कहा कि जनसेवा, जनसंवाद और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित ऐसे शिविरों से लोगों को अपनी समस्याएं संबंधितअधिकारियों के सामने रखने का अवसर मिलता है। वहीं सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलने से पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया को समझ सकते हैं।

शिविर की अध्यक्षता नोडल अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने की। इस दौरान उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ नागरिक उपाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, दशोली मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, ब्लॉक प्रमुख दशोली विनीता देवी, नामित पार्षद कलावती देवी, ग्राम प्रधान, बीडीओ भवान सिंह राणा, तहसीलदार चमोली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और लाभार्थी मौजूद रहे।

चंद्रकला तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना ऐसे शिविरों का प्रमुख उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed