दुःखद खबर: सलूड़ गांव के पास वाहन दुर्घनाग्रस्त, दो की मौत*

दुःखद खबर: सलूड़ गांव के पास वाहन दुर्घनाग्रस्त, दो की मौत*

जोशीमठ (चमोली)।
बुधवार को देर शाम करीब साढ़े छह बजे जोशीमठ से पगनों गांव जा रहा एक वाहन सलूड़ गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक के अलावा छह सवार मौजूद थे, जिनमें से एक महिला ने दुर्घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया है।

सभी छह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया जा रहा है। सवारियों ने बताया कि दुर्घटना से पहले चालक ने कहा कि वाहन कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद दुर्घटना हो गई और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में पगलों गांव की काली देवी पत्नी अषाड़ सिंह, उम्र करीब 60 साल की मौत हो गई है। चालक का भी एक हाथ फ्रेक्चर हुआ है। जबकि अन्य सवारियां भी घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जोशीमठ से पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। खाई में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें आ रही हैं।

घायल व मृतक के नाम पता-

1- मेहरबान पुत्र भोपाल सिंह निवासी ग्राम पगनो उम्र 45वर्ष (चालक

)

2- प्रदीप पंवार पुत्र खेम सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 35 वर्ष,

3- श्रीमती सरोजनी देवी पत्नी ज्ञान सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष,

4- दिव्यांशी पुत्री प्रदीप पंवार निवासी उपरोक्त उम्र -05 वर्ष,

5- रुद्रांशी पुत्री प्रदीप पंवार निवासी उपरोक्त उम्र 08 वर्ष,

6- श्रीमती काई देवी पत्नी आशाड सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष

(मृतका)

7- श्री भोपाल लाल पुत्र मालकु लाल निवासी उपरोक्त उम्र 65 वर्ष

(मृतक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed