दुःखद ख़बर: यहां हुआ भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

त्यूणी अटाल मोटरमार्ग में भीषण कार हादसा, हादसे में 6 लोगों ने गंवाई जान,सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

वाहन में सवार थे 7 लोग, विकासनगर से त्यूणी जा रहे थे।

विकासनगर(देहरादून)।

त्यूणी अटाल मोटर मार्ग पर कार खाई में गिरी। कार में 7 लोग सवार बताएं जा रहे। जिनकी मौके पर मौत की सूचना है। सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस,एसडीआरएफ घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। खाई से शवों को बाहर निकाला जा रहा है।

जानकारी मिल रही है की कार सवार विकासनगर से त्यूणी की और जा रहे थे कि अचानक वाहन चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें वाहन चालक सहित 7 लोग सवार बताएं जा रहे हैं।

आज स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि डूंग के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उक्त आल्टो कार (UK07DU-4719) त्यूणी से अटाल की ओर जाते समय लगभग 800 मीटर गहरी खाई दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें 07 लोग सवार थे जिनमें से 06 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जबकि 01 व्यक्ति घायलावस्था में था। उक्त वाहन में सवार व्यक्ति चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई व सभी शवों को स्थानीय पुलिस व लोगों की सहायता से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया जबकि 01 घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की सहायता से पूर्व में ही एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया था।

रेस्क्यू रिपोर्ट:-

त्यूणी- मीनस मोटर मार्ग डुंग नामक स्थान पर अल्टो वाहन संख्या- UK07DU-4719 दुर्घटनाग्रस्त होने पर मृतकों व घायल के नाम:-

मृतक:-
01-सूरज पुत्र सुख बहादुर उम्र 28 वर्ष ।

02-संजू पुत्र सुख बहादुर उम्र 25 वर्ष।

03-शीतल पत्नी सूरज उम्र 24 वर्ष।

04-संजना पुत्री बल बहादुर उम्र 22 वर्ष।

05-दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर उम्र 11 वर्ष।

06-यश पुत्र सूरज उम्र 06 वर्ष।

गंभीर घायल:-

07- जीत बहादुर पुत्र सुख बहादुर उम्र 35 वर्ष।

सभी त्यूणी के निवासी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed