थराली में अभ्युदय स्टोन क्रेशर की मनमानी , एनजीटी के नियमो की खुले आम उड़ रही धज्जियां, प्रशासन एवं खनन विभाग मौन

बदलता गढ़वाल न्यूज,
थराली/गिरीश चंदोला।
चमोली के थराली में पिंडर नदी के किनारे लगा अभ्युदय स्टोन क्रेशर एनजीटी के नियमों की खुलेआम धजिया उड़ा रहा है लेकिन जिला प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन कोई कार्यवाही नही कर पा रहा है।
मिली जानकारी में बताया कि थराली के सुनला के पास लगा अभ्युदय स्टोन क्रेशर गंगा की सहायक नदी पिंडर नदी को दूषित कर रहा है। स्टोन क्रेशर से निकलने वाला गंदा पानी पाइप लगा कर सीधे पिंडर नदी में छोड़ा जा रहा है ऐसे में एनजीटी सहित पर्यावरण को भी इसका नुकसान पहुंच रहा है. लेकिन खनन विभाग और स्थानीय प्रशासन इस स्टोन क्रेशर की अनदेखी कर रहे हैं, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिरकार प्रशासन कार्यवाही करने में क्यों गुरेज कर रहा है। वही सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं लेकिन इस और किसी का ध्यान नहीं है। इसके साथ ही पर्यावरणविद भी मौन बैठे हैं।