ब्रेकिंग: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, बदरीनाथ विधानसभा के कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भंडारी ने कांग्रेस को कहा अलविदा, भाजपा में हुए शामिल।

ब्रेकिंग: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, बदरीनाथ विधानसभा के कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भंडारी ने कांग्रेस को कहा अलविदा, भाजपा में हुए शामिल।

गोपेश्वर। उत्तराखंड में एक बार फिर कांग्रेस को रविवार को बड़ा झटका लगा है। जैसे जैसे लोक सभा चुनाव नजदीक आ रहे है, वैसे वैसे कांग्रेस दिग्गज नेता कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो रहे है। रविवार शाम को बद्रीनाथ विधानसभा से कांग्रेस के विधायक राजेन्द्र भंडारी ने कांग्रेस पार्टी से स्तीफा दे दिया। इसके बाद दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वर्त्तमान गढ़वाल लोक प्रत्याशी अनिल बलूनी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
जिस तरह से लंबे समय से बदरीनाथ विधायक राजेन्द्र भंडारी के भाजपा में जाने की खबरें वायरल हो रही थी। जिसे राजेंद्र भंडारी बार-बार खारिज कर रहे थे। आखिर रविवार को भंडारी ने भाजपा का दामन थाम कर लंबे समय से लगी अटकलों पर विराम लगा दिया है। जिससे अब बद्रीनाथ विधानसभा में उप चुनाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed