माणा अपडेट: अब तक 47 लोगो का किया गया सफल रेस्क्यू, 8 लोगों की खोजबीन जारी।

बदलता गढ़वाल न्यूज,
ज्योतिर्मठ, चमोली।

शुक्रवार को सुबह माना के पास हिमस्खलन होने से एक बड़ा हादसा हो गया था जिसमें बीआरओ के द्वारा निर्माणाधीन कार्यों में कार्य कर रहे 55 मजदूर प्रभावित हो गया थे जिनमें से देर शाम तक 32 मजदूरों का सफल रेस्क्यू कर दिया गया था। देर शाम को मौसम साफ न होने के कारण रेस्क्यू अभियान को रोका गया था।

जिसके बाद शनिवार को सुबह साढ़े 7 बजे से जोशीमठ से हेली सेवा द्वारा घायल मजदूरों को आर्मी हॉस्पिटल जोशीमठ लाया गया जिनमें से तीन गंभीर घायल हुए जिनका उपचार आर्मी अस्पताल में चल रहा है।

वही कल से किए जा रहे रेस्क्यू अभियान में 47 लोगों को सेना और आईटीबीपी की टीम ने खोज लिया है। जिसमें 6 घायलों को हेलिकॉप्टर से ज्योर्तिमठ सेना चिकित्सालय पहुंचाया गया।

शुक्रवार को श्रीबद्रीनाथ के निकट माणा में बर्फ में 55 बी0आर0ओं0 के कार्यरत मजदूरों के फंसे होने के उपरान्त रेस्क्यू जारी किया गया जिसमें शनिवार की प्रातः 9.00 बजे तक कुल-47 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। शेष 08 व्यक्तियों की खोजबीन हेतु रेस्क्यू जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed