माना अपडेट: माना में ग्लेशियर के टूटने से हुई घटना में 50 लोगों का किया गया रेस्क्यू, 04 लोगों की मौत, सेना के अधिकारी ने मौत की पुष्टि

बदलता गढ़वाल न्यूज,
जोशीमठ(चमोली)।
IBEX ब्रिगेड की टीम द्वारा मन बचाव अभियान अभियान के तहत माना में हिमस्खलन के दौरान दबे हुए मजदूरों का रेस्क्यू बचाव अभियान चल रहा है।
जिसमें अभी तक 50 लोगों को बचाया जा चुका है। और चार लोगों की उपचार के दौरान मौत की पुष्टि की गई है। घायलों को निकालने में प्राथमिकता दी जा रही है।नपांच लापता व्यक्तियों को बचाने के लिए सेना द्वारा तलाशी अभियान जारी है।
वही बर्फबारी होने के कारण सड़कें बंद हुई हैं जिसके बाद रेस्क्यू के लिए कुल 06 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। हेलीकॉप्टरों में भारतीय सेना विमानन के 3 चीता हेलीकॉप्टर, भारतीय वायु सेना के 2 चीता हेलीकॉप्टर और भारतीय सेना द्वारा किराए पर लिया गया एक नागरिक हेलीकॉप्टर शामिल हैं। वरिष्ठ सेना अधिकारी व्यक्तिगत रूप से चल रहे बचाव अभियान की निगरानी के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।*