आई.जी. गढ़वाल ने की सीएम हेल्पलाइन पोर्टल-1905 की समीक्षा, जन शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण करने के दिये निर्देश।

बदलता गढ़वाल: आई.जी. गढ़वाल ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल-1905 की समीक्षा कर जन शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण करने के दिये निर्देश*

आई.जी. गढ़वाल रेंज द्वारा रेंज के समस्त जनपद प्रभारी/नोडल अधिकारी/थाना प्रभारियों के साथ विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल 1905 की समीक्षा कर पोर्टल पर प्राप्त जन-शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हेतु कड़े निर्देश दिये गये।

▪️आज दिनांक 11.08.2023 को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री करन सिंह नगन्याल महोदय द्वारा परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारी/नोडल अधिकारियों तथा समस्त थाना प्रभारियों के साथ सी.एम. पोर्टल 1905 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

▪️सी.एम. हेल्पलाईन से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण करने के साथ-साथ अनिवार्य रुप से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।

▪️ थाना स्तर पर मिलने वाली समस्त शिकायतों की मॉनिटरिंग करें। जो प्रकरण पुलिस विभाग से सम्बन्धित नहीं पाये जाते हैं तो उनको अनावश्यक रुप से लम्बित न रख कर तुरन्त उन शिकायतों को सम्बन्धित विभाग को स्थानान्तरित करें।

▪️ ऑनलाईन/ऑफलाइन आने वाली की सम्पूर्ण शिकायत/प्रार्थना पत्रों पर त्वरित संज्ञान ले कर उनकी शिकायतों पर कार्यवाही कर पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed