*यहाँ भूस्खलन से कई घर आये खतरे की जद में, घरों में घुस्सा मलबा।*

बदलता गढ़वाल: *जोशीमठ ब्लॉक के पगनो गांव में भूस्खलन से कई घर आये खतरे की जद में, घरों में घुस्सा मलबा।*

लोगों ने छोड़े घर, अस्थायी मकानों में रहने के लिए मजबूर।

ग्राउंड जीरो से: प्रदीप रावत

जोशीमठ। जहाँ एक तरफ चमोली जनपद का जोशीमठ शहर आपदा की मार झेल रहा है साथ ही अपने अस्तित्व को बचाने के लिए चिंतित है। वही जोशीमठ विकास खण्ड का पगनो गांव भी भूस्खलन की जद में आ गया है। कल रात हुई भारी बारिश से आधे दजर्न से अधिक लोगों के घरों में पानी के साथ-साथ मलबा भी घुस गया। जिससे लोगों ने भी का माहौल पैदा हो गया। भूस्खलन को लेकर ग्रामीणो ने कई बार शासन-प्रशासन को विज्ञापन भी दिया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हई है।


रात को जेसीबी मशीन की सहायता से पानी के बहाव को दूसरी ओर बदलने की कोशिश की गई लेकिन तब देर हो चुकी थी। ग्रामीणों में श्री खीम सिंह, जयप्रसाद, पुष्पा देवी, मुरली प्रसाद एवं दुर्गा देवी के घरों में मलबा घुस गया। जिससे आज सुबह लोगो ने मजबूरन अपने घरों को खाली कर दूसरे स्थानों पर चले गए। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग टेंटो में रहने के लिए मजबूर हैं।

मलबे से घरों को तो नुकसान हुआ ही है लेकिन इसके साथ ही खेतों में भी मलबा घुस जाने से लोगो की कृषि भूमि बर्बाद हो गई है। लोगों का कहना कि अगर शासन-प्रशासन इस गम्भीर समस्या का जल्द संज्ञान में नही लेता है तो लोगों आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed