गोपेश्वर: भाजपा कार्यकर्ता आधारित प्रखर राष्ट्रवादी पार्टी- रघुवीर बिष्ट*

*भाजपा कार्यकर्ता आधारित प्रखर राष्ट्रवादी पार्टी- रघुवीर बिष्ट*

गोपेश्वर।
भारतीय जनता पार्टी दशोली मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कठुड(सिरों-कठुड) गांव के बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। भारतीय जनता पार्टी मंडल दशोली के कार्यकर्ताओं द्वारा कठुड(सिरों-कठुड) गांव में भारतीय जनता पार्टी की 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम झंडारोहण कर वंदेमातरम का गायन किया गया, तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के 1980 स्थापना दिवस से लेकर आज तक की विकास यात्रा पर अनेक वक्ताओं ने अपने वक्तब्य रखें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित परिवार भाव की पार्टी है, जबकि अन्य सभी राजनीतिक दल परिवारवादी पार्टी है। यहां सारे निर्णय सामूहिक होते हैं और प्रखर राष्ट्रवाद एवं समरसता व अंत्योदय प्रयत्न हमारे धेय वाक्य हैं।हम इन संकल्पों के आधार पर जनता की सेवा करते हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी के संकल्पों के आधार पर भारत माता की सेवा करते हैं। 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई, इन 44 वर्षों में पार्टी की यात्रा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास एवं शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में विस्तार होता चला गया। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी की रचना बूथ स्तर पर बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख और पन्ना टोली हमारी पार्टी की रीड है। हमारा नारा बूथ जीत तो चुनाव जीता, मेरा बूथ सबसे मजबूत है।

यह हम सब कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास का ही परिणाम है, जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी अंत्योदयी प्रयत्नों से गरीब व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत के तहत शौचायलयों का निर्माण, सौभाग्य योजना के तहत सभी घरों में विद्युत कनेक्शन, जल मिशन के तहत हर घर में नल और उसमें जल,गरीब कल्याण अन्ना योजना के तहत प्रतिमाह मुक्त राशन, किसान सम्मन निधि, आयुष्मान कार्ड, मातृ वंदन योजना के अंतर्गत महालक्ष्मी किट, गौरा कन्या धन योजना, सभी के जनधन खाते, महिला समूह के माध्यम से मातृशक्ति को महिला सशक्तिकरण कर स्वावलंबी बनाना, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण योजना है।

कहा कि आज जिस प्रकार संपूर्ण देश में सड़कों का विकास रेलवे लाइनों का विस्तार धार्मिक स्थलों का सौंदर्यकरण एवं विकास, रोप-वे के निर्माण, बेरोजगारों के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, सुकन्या योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, आदि कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है वहीं किसानों की आय को दुगना करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को अनेकों सुविधा दी जा रही है आधुनिक कृष्ण के लिए कृषि यंत्रों, आधुनिक बीज एवं नैनो यूरिया के माध्यम से सोयल हेल्थ कार्ड के माध्यम से मृदा परीक्षण कर अधिक से अधिक उत्पादन करने पर जोर दे रही है वहीं पशुपालन हेतु पशुपालकों के लिए अच्छे नस्ल के पशुपालन से दुग्ध उत्पादन कर अपने आजीविका बढ़ाने हेतु प्रयासरत है। सूर्य घर के माध्यम से किसान अपने घरों की छतों पर सोलर लगाकर अपने बिजली का बिल शून्य कर अच्छा विद्युत उत्पादन करने से धन अर्जन भी कर सकता है। बेरोजगार नौजवान मत्स्य पालन डेरी उत्पादन सब्जी उत्पादन एवं कुकुडू उद्योग के माध्यम से अपनी आजीविकाओं को बेहतर बना रहे हैं साथ ही मुद्रा योजना के तहत₹10 लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी के लेकर अपने उद्यम को स्थापित कर रोजगार को बढ़ावा दे रहे हैं।

सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास मोदी सरकार का मूल मंत्र है। वही प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार राज्य के विकास के लिए संकल्पबद्ध है, हम सबको आज के दिन संकल्प लेना होगा कि देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए राष्ट्रवादी विचार की पार्टी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक प्रयास करना होगा। आगामी 19 अप्रैल के लोकसभा चुनाव के लिए हम सबको पहले मतदान फिर जलपान कर पार्टी के प्रत्याशी अनिल बलूनी के एक नंबर के बटन कमल का फूल के सामने का बटन दबाकर मोदी जी के विकसित राष्ट्र के संकल्प को मजबूत करना होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बल्लभ प्रसाद थपलियाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रचार एवं प्रसार करेंगे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष बल्लभ प्रसाद थपलियाल, सांसद प्रतिनिधि सुरेश सैलानी, बूथ अध्यक्ष मनोज सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह कनवासी, महिला मंगल दल अध्यक्ष उषा देवी, पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष सोमवती देवी, सोबती देवी, सुकृति देवी, विमला देवी, हेमा देवी, शांति देवी, गंगोत्री देवी, प्रमिला बिष्ट, शंकर सिंह, प्रियांशु बिष्ट, विनोद बिष्ट, विजय सिंह, विजेंद्र सिंह, कमल सिंह कनवासी, विजेंद्र सिंह, लखपत सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रभावशाली नेता श्री दयाली लाल एवं धरमलाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की क्षेत्र में दोनों महानुभावों को की वोटर के रूप में भी जाना जाता है। कार्यक्रम का सफल संचालन बूथ अध्यक्ष मनोज सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed