गंभीर रूप से बीमार मरीज को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश किया गया रेफर*

बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर।

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, यूकाडा और एम्स प्रशासन के समन्वय से सोमवार को श्री हरेंद्र सिंह नेगी, उम्र 50 वर्ष, निवासी पटियालाधार गोपेश्वर, को गंभीर रूप से बीमारी की हालत में हेलीकॉप्टर उपचार हेतु से हेलीपैड से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और एम्स प्रशासन के समन्वय से मरीज को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एयर एम्बुलेंस सेवा का उपयोग किया गया। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें उच्च स्तरीय उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में दूरस्थ क्षेत्रों के गंभीर मरीजों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पाती है और उनकी जान बचाने में सहायता मिलती है। परिजनों ने मरीज को समय पर हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *