स्वतंत्रता दिवस पर चमोली पुलिस का बढ़ा गौरव, अमनदीप को गोल्ड तो चन्दन नगरकोटी को मिला सिल्वर प्रशस्ति डिस्क

बदलता गढ़वाल न्यूज,
चमोली।

स्वतंत्रता दिवस पर चमोली पुलिस के लिए गौरव और सम्मान लेकर आया है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड की ओर से कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा, विशिष्ट कार्य और सराहनीय योगदान के लिए जिले के दो पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क से सम्मानित किया जाएगा। इनमें उपनिरीक्षक अमनदीप सिंह को गोल्ड और मुख्य आरक्षी चन्दन सिंह नगरकोटी को सिल्वर प्रशस्ति डिस्क प्रदान की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सम्मान सूची में चमोली जिले से दोनों पुलिसकर्मियों का चयन विशिष्ट कार्य के लिए किया गया है। उपनिरीक्षक अमनदीप सिंह को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-गोल्ड तथा मुख्य आरक्षी चन्दन सिंह नगरकोटी को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-सिल्वर से सम्मानित किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिलने वाला यह सम्मान दोनों पुलिसकर्मियों की मेहनत, कर्तव्य के प्रति निष्ठा और बेहतर कार्यशैली का प्रमाण माना जा रहा है। सम्मान की घोषणा के बाद चमोली पुलिस महकमे में भी खुशी का माहौल है।

*एसपी ने दी बधाई*
पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मान मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है।साथ ही उन्होंने इसे पूरे चमोली पुलिस परिवार के लिए गौरव का विषय बताया।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का इस तरह सम्मानित होना अन्य जवानों को भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता है। स्वतंत्रता दिवस पर चमोली पुलिस के दो कर्मियों को प्रशस्ति डिस्क मिलने से जिले का पुलिस महकमा गौरवान्वित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed