ब्रेकिंग: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमानचट्टी के पास टेम्पो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त, 8 यात्री गंभीर घायल

बदलता गढ़वाल न्यूज,
जोशीमठ।

शनिवार दोपहर को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमानचट्टी के पास बद्रीनाथ से मेरठ से जा रहा एक टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें 16 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

घटना के समय फायर सर्विस ज्योतिर्मठ की टीम गुजर रही थी , फायर सर्विस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य संभाला। फायर कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। घायलों को फायर सर्विस वाहन एवं अन्य निजी वाहनों के माध्यम से उपचार हेतु निकटवर्ती चिकित्सालय भेजा गया।

दुर्घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु जेपीएस अस्पतालगा, लामबगड़ भेजा गया है। सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed