ब्रेकिंग: नाबालिग से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नाबालिग से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना थराली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

थराली/चमोली
दिनांक 29.05.2024 को थाना थराली में वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ राजेन्द्र सिंह द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना थराली में मु0अ0सं0- 20/24, धारा-376 भा0द0वि0 व 3/6 पोक्सो अधिनियम बनाम राजेन्द्र सिंह पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना म0उ0नि0 सुधा बिष्ट के सुपुर्द की गयी।

प्रकरण महिला सम्बन्धी व गंभीर प्रवृत्ति का होने के कारण थाना थराली पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी/तलाश हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियोग पंजीकृत होने के मात्र 24 घण्टे के भीतर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त को आज दिनांक 30.05.2024 को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम-

1- म0उ0नि0 सुधा बिष्ट
2- अ0उ0नि0 विपिन त्यागी
3- आरक्षी राकेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed