*ब्रेकिंग: यहाँ भूस्खलन की भेंट चढ़ा 32 कमरों का होटल।*
![](https://badltagarhwal.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-08_10-25-16-959-1024x1024.jpg)
बदलता गढ़वाल: *केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर के पास भूस्खलन की भेंट चढ़ा 32 कमरों का होटल।*
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के केदारघाटी में 2013 के बाद हर साल भूस्खलन की खबर सामने आती है। आज सुबह केदारनाथ मार्ग पर रामपुर के पास भूस्खलन से 32 कमरों का होटल कुछ ही सेकेंडो में जमीदोंज हो गया। टूटने से पहले अजीब सी आवाजे आने लगी जिससे सब लोग होटल से दूर खड़े हो गए। और देखते ही देखते चंद समय मे भरभरा कर होटल जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार किसी भी तरह की जनहानि नही हुई है। चमोली और रुद्रप्रयाग में आये दिन भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओ से लोग चिंतित है।