बड़ी ख़बर: उर्गम घाटी के आदित्य नेगी हत्याकांड में आया नया मोड़; पौड़ी का एक संदिग्ध युवक हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

बदलता गढ़वाल न्यूज,
जोशीमठ।

चमोली जिले की चर्चित उर्गम घाटी के होनहार युवक आदित्य नेगी हत्याकांड मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। स्थानीय ग्रामीणों को घाटी में घूम रहे पौड़ी गढ़वाल निवासी एक संदिग्ध युवक पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

​ग्राम प्रधान श्रीमती राधिका देवी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र के एक प्रतिभावान युवक की गोपेश्वर में निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से ग्रामीण लगातार निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि नया मामला भी आदित्य नेगी हत्याकांड से जुड़ा हो सकता है।

​वहीं, इस पूरे प्रकरण पर जानकारी देते हुए जोशीमठ थाना प्रभारी डी.एस. रावत ने बताया कि पुलिस टीम तुरंत मौके पर भेज दी गई थी। संदिग्ध युवक से गहन पूछताछ की जा रही है और तथ्यों के आधार पर नियमनुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लगातार मिल रहे इन नए सुरागों के बाद पुलिस की जांच अब और अधिक तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed