बुरी ख़बर: यहाँ कार दुर्घटना में सेना के जवान की हुई दर्दनाक मौत, SDRF व पुलिस ने शव किया बरामद।

देवाल-खेता मोटर मार्ग पर कार दुर्घटना में सेना के जवान की हुई दर्दनाक मौत, SDRF व पुलिस ने शव किया बरामद।

देवाल/चमोली।
देवाल-खेता मोटर मार्ग पर देर रात हुई कार दुर्घटना में एक सेना के जवान की दर्दनाक मौत हो गई है।SDRF व DDR व पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर शव को कड़ी मशक्कत के बाद पिंडर नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेजा।

गुरुवार देर रात देवाल विकास खंड के फैटी रैन गांव निवासी 14 गढ़वाल राइफल में कार्यरत सेना के जवान 33 वर्षीय प्रमोद सिंह पुत्र महिपाल सिंह अपनी हुंडई कार संख्या यूके 07FF 0499 से रैन से फैटी अपने घर के लिए निकला ही था, कि रैन से आगे 500 मीटर की दूरी सिमरापाखा पर अचानक कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में समा गई।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ठीक साढ़े 9 बजे रात्रि को वाहन गिरने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और ग्रामीणों के साथ नदी किनारे ढूढ खोज शुरू की लेकिन रात्रि को कुछ पता नहीं चल पाया। पिडर नदी मटमैली होने कार का कुछ पता नहीं लग रहा था। उसके बाद शुक्रवार सुबह SDRF व DDRF व पुलिस टीम पहुंची और पिडर नदी के गहरे ताल में डूबीं कार को 12 बजे नदी किनारे लाया गया जहां सेना के जवान का शव को भी ढूंढ निकाला।

पुलिस चौकी प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, रिपोर्ट आने बाद ही जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed