थराली इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर मानकों की अनदेखी के आरोप, मुफ्त एयर सुविधा नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान
बदलता गढ़वाल न्यूज,
थराली/गिरीश चंदोला।
चमोली जिले के थराली स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को निर्धारित सुविधाएं नहीं मिलने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप परिसर में वाहनों के टायरों में हवा भरने की मशीन तो लगी हुई है, लेकिन उसका नियमित उपयोग नहीं कराया जाता। परिणामस्वरूप पेट्रोल और डीजल भरवाने के बाद भी वाहन चालकों को अन्य स्थानों पर पैसे देकर टायरों में हवा भरवानी पड़ रही है।
वाहन चालकों का कहना है कि पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने वाले ग्राहकों को टायरों में हवा जांचने और भरवाने की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराना सामान्य व्यवस्था का हिस्सा माना जाता है।
इसके लिए एयर मशीन के पास कर्मचारी की तैनाती भी की जाती है, ताकि जरूरत पड़ने पर वाहनों में तुरंत हवा भरी जा सके। लेकिन थराली स्थित इस पेट्रोल पंप पर लंबे समय से ऐसी व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है।
स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि एयर मशीन एक ओर रखी हुई है, लेकिन उसका उपयोग नहीं कराया जाता। इससे लोगों को अतिरिक्त समय और धन खर्च कर अन्य दुकानों या पंचर की दुकानों पर जाकर हवा भरवानी पड़ती है। उपभोक्ताओं ने इसे ग्राहकों की सुविधा की अनदेखी बताया है।
इसके अलावा पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। लोगों का कहना है कि कैमरों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है। ऐसे में किसी विवाद या घटना की स्थिति में स्पष्ट फुटेज उपलब्ध होने पर भी संदेह बना रहता है।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पूरे मामले की जांच कर पेट्रोल पंप पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि निर्धारित मानकों का पालन नहीं हो रहा है