गैरसैंण के लोहवा रेंज के कुनिगाड़ बीट में वन बीट अधिकारी शशि जोशी की अध्यक्षता में वनाग्नि सुरक्षा पर ग़ोष्ठी हुई आयोजित।

गैरसैंण के लोहवा रेंज के कुनिगाड़ बीट में वन बीट अधिकारी शशि जोशी की अध्यक्षता में वनाग्नि सुरक्षा पर ग़ोष्ठी हुई आयोजित।

गैरसैंण/चामोली।

गैरसैंण विकासखंड के लोहवा रेंज के कुनिगाड़ बीट में रविवार को ग्राम प्रधान भंडारीखोड़ लीलाधर जोशी और वन बीट अधिकारी शशि जोशी की अध्यक्षता में वनाग्नि सुरक्षा ग़ोष्ठी का आयोजन किया गया। वन बीट अधिकारी शशि जोशी ने वनों में लगने वाली आग की घटनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया।


इसके साथ ही वनाग्नि के कारण, उससे होने वाले दुष्परिणामो व वर्तमान में ग्लोबल वॉर्मिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वन बीट अधिकारी शशि जोशी ने बताया कि वनों में लगनी वाली आग की अधिकांश घटनाएं मानवीय होती है। जबकि कुछ ही घटनाएं प्राकृतिक होती है। और बताया कि आग की घटनाओं को जन जागरूकता के माध्यम से ही कम किया जा सकता है।


इस अवसर पर पर वन बीट अधिकारी शशि जोशी, अग्नि रक्षक मनोज कुमार, ग्राम प्रधान लीलाधर जोशी, महिला मंगल अध्यक्षा गंगा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री यशोदा देवी, शांति देवी, गीता जोशी, राहुल,चंदन सिंह, दिवान सिंह,सरोप सिंह,गंगा सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed