थराली नगर पंचायत को मिले तीन मनोनीत सभासद, संगठन और छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं तीनों चेहरे
बदलता गढ़वाल न्यूज,
चमोली/गिरीश चंदोला।
उत्तराखंड सरकार ने नगर पंचायत थराली के लिए तीन सभासदों का मनोनयन किया है। सरकार की ओर से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नंदू बहुगुणा, प्रदीप जोशी और तेजपाल सिंह गुसाईं को मनोनीत सभासद बनाया गया है। उनके मनोनयन के बाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और थराली विधायक भूपाल राम टम्टा का आभार व्यक्त किया।
मनोनीत सभासदों में नंदू बहुगुणा लंबे समय तक भाजपा संगठन में सक्रिय रहे हैं और पूर्व में भाजपा थराली मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं प्रदीप जोशी छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं तथा पूर्व छात्र नेता के रूप में क्षेत्र में अपनी पहचान रखते हैं। तेजपाल सिंह गुसाईं भी लंबे समय से भाजपा संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि तीनों अनुभवी और जनसरोकारों से जुड़े लोगों के नगर पंचायत में आने से विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा जनता की समस्याओं के समाधान में भी मजबूती आएगी।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, भवानी दत्त देवराड़ी, संजय जोशी, केदार पंत, उमेश पुरोहित, मोहन प्रसाद बहुगुणा, अनिल मिश्रा, मंडल मंत्री सुनीता बिष्ट, अमिता देवी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि तीनों जनप्रतिनिधि नगर पंचायत के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।