गैस वितरण में अनियमितता की शिकायत पर एजेंसी को नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण
बदलता गढ़वाल न्यूज,
देवाल/गिरीश चंदोला।
देवाल क्षेत्र में गैस वितरण के दौरान कथित घटतौली की शिकायत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग ने मामले की जांच शुरू करते हुए संबंधित गैस एजेंसी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे ने बताया कि जीपीवीपीएन गैस सर्विस, थराली को नोटिस जारी कर पूरे प्रकरण पर विस्तृत जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत के अनुसार 9 जून को देवाल क्षेत्र में गैस वितरण के दौरान कथित घटतौली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें गैस एजेंसी के एक कर्मचारी पर उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम गैस उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि मामले की तथ्यात्मक जांच की जा रही है और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या उपभोक्ता हितों के प्रतिकूल आचरण पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देवाल में इंडेन गैस की चोरी करते पकड़ा गया कर्मचारी
चमोली बढ़ते गैस के दामों एवं गैस आपूर्ति की समस्या से एक और जनता परेशान है. वहीं अब चमोली जनपद के दूरस्थ विकासखंड देवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा रहा है कि इंडेन गैस की चोरी करते हुए उपभोक्ताओं ने गैस सप्लाई कर रहे कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा है .वीडियो में आप देख सकते हैं। किस तरीके से कर्मचारी है. रिफिलिंग यंत्र बांसुरी भी स्थानीय लोगों ने छीना है। गैस चोरी करने का एक आरोपग रहा है। गैस कर्मचारियों पर अब देखने वाली बात होगी क्या इंडेन गैस सर्विस ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा या ऐसे ही लगातार जनता की जेब में डाका डाला जाएगा