*10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।*

बदलता गढ़वाल: *अवैध रूप से कार में परिवहन की जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर, वाहन को किया सीज।*

कर्णप्रयाग। पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा जनपद में सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों/नशे का अवैध व्यापार करने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 26/07/2023 को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सिमली बैरियर के पास से वाहन संख्या UK-11 1512 मारुति कार से 10 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब ( मैकडॉवेल व्हिस्की) बरामद कर दो अभियुक्तों 1- कैलाश पुत्र श्री कृतान सिंह उम्र-26 निवासी ग्राम बडेथ पो0 देवलकोट नन्दासैंण जनपद चमोली 2- हरीश पुत्र श्याम सिंह उम्र- 33 वर्ष निवासी ग्राम खेती थाना गैरसैंण जनपद चमोली को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग पर मु0अ0सं0 35/2023 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया व वाहन को सीज़ किया गया।

अवैध शराब के विरुद्ध जनपद में लगातार अभियान जारी है।

अभियुक्तों के नाम व पता-

1- कैलाश पुत्र श्री कृतान सिंह उम्र-26 निवासी ग्राम बडेथ पो0 देवलकोट नन्दासैंण जनपद चमोली
2- हरीश पुत्र श्याम सिंह उम्र- 33 वर्ष निवासी ग्राम खेती थाना गैरसैंण जनपद चमोली

पुलिस टीम-

1- निरीक्षक बृजमोहन राणा
2-व0उ0नि0 देवेन्द्र पंत
3- म0उ0नि0 सुधा
4- हे0कां0 सतेन्द्र
5- कां0 शोभन
6- कां0 दिग्पाल
7-कां0 अजय डोभाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed