SARRA के अंतर्गत अल्मोड़ा, चंपावत एवं उत्तरकाशी जिलों में संचालित कार्यों की समीक्षा।

बदलता गढ़वाल न्यूज,
देहरादून।

बजट हॉल, विश्वकर्मा भवन, सचिवालय, देहरादून में अल्मोड़ा, चंपावत एवं उत्तरकाशी जिलों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हाइब्रिड माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव, जलागम प्रबंधन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, SARRA, श्री दिलीप जावलकर, आईएएस द्वारा की गई।

बैठक में तीनों जिलों में संचालित विभिन्न कार्यों की अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान चल रही परियोजनाओं की स्थिति, हाल ही में जारी की गई धनराशि के उपयोग, पारंपरिक धारा/नौला संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्यों के लिए डीपीआर तैयार करने, डीएलईसी की मासिक बैठकों तथा अन्य लंबित प्रकरणों की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

संबंधित सदस्य सचिवों/नोडल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों में संचालित गतिविधियों एवं योजनाओं की अद्यतन स्थिति बैठक में प्रस्तुत की गई। साथ ही संबंधित मुख्य विकास अधिकारियों (CDOs) से भी नवीनतम भौतिक एवं वित्तीय प्रगति तथा प्राथमिकता वाले कार्यों की अद्यतन जानकारी के साथ समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया गया।

बैठक के दौरान जिलों में चल रहे कार्यों की प्रगति, लंबित प्रकरणों एवं प्राथमिकता वाले विषयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अल्मोड़ा, चंपावत एवं उत्तरकाशी के संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

शेष जिलों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठकें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी तिथियों में आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *