दुःखद खबर: चमोली का एक और लाल माँ भारती की रक्षा के लिए हुआ शहीद।

दु:खद खबर: चमोली का एक और लाल देश के लिए हुआ शहीद।

चमोली। उत्तराखंड का चमोली जनपद सदियों से ही वीर सपूतों की भूमि रही है। भारतीय सेना में कार्यरत नंदानगर विकासखंड के सबसे दूरस्थ गाँव ग्राम पंचायत कनोल के खिलाप सिंह नेगी माँ भारती की रक्षा करते हुए शहीद हो गए है। उनके शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

खिलाप सिंह नेगी साल 2021 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे, उन्होंने भारत माता की खातिर अपनी छोटी उम्र में ही अपने प्राण न्योछावर कर दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed