नैनीताल: उत्तराखंड हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनी रितु बाहरी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी।

उत्तराखंड हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनी रितु बाहरी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी।

उत्तराखंड हाईकोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश बनी ऋतु बाहरी।

नैनीताल। उत्तराखंड की नई मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी बन गई है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी बीते 26 अक्टूबर को सेवानिवृत हो गए थे। जिसके बाद वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी को हाई कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था मगर अब पंजाब–हरियाणा हाई कोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है और इसकी अधिसूचना भी राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी कर दी गई है। ऋतु बाहरी उत्तराखंड हाईकोर्ट की पहली मुख्य न्यायाधीश बन गई है।

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की न्यायाधीश रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनने की सिफारिश की गई थी। बता दे कि रितु बाहरी ने 14 अक्टूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज लिया था 1962 में पंजाब के जालंधर में उनका जन्म हुआ और पढ़ाई उन्होंने चंडीगढ़ में की इसके बाद 1985 में पंजाब यूनिवर्सिटी से ला की डिग्री हासिल की और उन्हें 16 अगस्त 2010 को पंजाब- हरियाणा हाई कोर्ट का जज नियुक्ति किया गया था। वर्तमान में वह पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की दूसरी वरिष्ठतम जज है इसके बाद अब उन्हें उत्तराखंड राज्य में मुख्य न्यायाधीश बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed