PRD जवानों ने मुख्यमंत्री से की समान भत्ते की मांग, बदरीनाथ धाम में वर्षों से दे रहे सेवाएं.

Oplus_16908288

बदलता गढ़वाल न्यूज,
चमोली।

प्रान्तीय रक्षक दल (PRD) हित संगठन के माध्यम से जनपद चमोली के PRD जवानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अन्य फोर्स के जवानों के समान बॉर्डर एलाउंस/उच्चतंुंगता भत्ता दिए जाने की मांग की है।

जवानों ने पत्र में कहा कि बदरीनाथ धाम में PRD जवान विगत कई वर्षों से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। कठिन भौगोलिक एवं विपरीत परिस्थितियों में भी PRD जवान अन्य फोर्स के जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अभी तक बॉर्डर एलाउंस अथवा उच्चतंुंगता भत्ता नहीं मिल रहा है, जबकि अन्य फोर्स के जवानों को यह भत्ता दिया जा रहा है।

Oplus_16908288

संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बदरीनाथ धाम जैसे उच्च हिमालयी एवं कठिन परिस्थितियों वाले क्षेत्र में तैनात PRD जवानों को भी अन्य फोर्स के जवानों की भांति बॉर्डर एलाउंस/उच्चतंुंगता भत्ता प्रदान किया जाए।

जवानों का कहना है कि वे विषम परिस्थितियों में पूरी निष्ठा और कर्तव्य भावना के साथ सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *