आस्था: भक्तों से मिलने उड़ामांडा पहुंची मां राजराजेश्वरी की डोली।

भक्तों से मिलने उड़ामांडा पहुंची मां राजराजेश्वरी की डोली*

चमोली। पोखरी विकास खण्ड के कुमेड़ा, उड़ामांडा एवं सिनाऊं की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर वापसी में आज अपने भक्तों से मिलने उड़ामांडा पहुंची।

आज सुबह मां इंद्रामती की डोली ने सर्वप्रथम पोखरी नगर पंचायत क्षेत्र में भक्तों को दर्शन दिए।
उसके बाद यात्रा मार्ग में मां की उत्सव डोली ने आज विनायकधार, देवस्थान, नागनाथ, बंदरमाली एवं देवरखाल में भक्तों को दर्शन दिए एवं रात्रि प्रवास के लिए उड़ामांडा पहुंची। कल माता की डोली रात्रि प्रवास हेतु सिनाऊं पहुंचेगी।

यात्रा मार्ग में भक्तों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर माता की डोली का स्वागत किया एवं माता के भजन एवं जागर गाकर माता से मनौती मांगी।

इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कण्डारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, प्रधान चंद्रमोहन सिंह नेगी, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, विकास खाली, जगमोहन भट्ट, हरीश खाली, भगवती रावत, चंद्रमोहन रावत, प्रियांशु रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, सुदर्शन सिंह नेगी, ज्ञान सिंह नेगी, तेजेंद्र सिंह नेगी, भगत सिंह नेगी, देवचंद सिंह नेगी, दीपक नेगी, विजय सिंह नेगी, बलवंत सिंह नेगी, पूरण सिंह नेगी, शूर सिंह कंडारी, अजय सिंह कंडारी, सुखदेव सिंह कंडारी, हिमांशु नेगी, सुधांशु नेगी, अंकित नेगी, अनिल नेगी, साहिल नेगी, ऋतिक रावत, रवि रावत, ईश्वर रावत, प्रमोद रावत, अमित रावत, डॉ वृजमोहन खाली, ढोलववादक संतोष कुमार, प्रेमलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed