यहाँ महिला के लिए देवदूत बने डॉक्टर, महिला के पेट से निकाला 8 किलो का ट्यूमर, 6 महीने से थी पेट दर्द से परेशान।

पहाड़ के लोगों के लिए देवदूत बने डॉक्टर, महिला के पेट से निकाला 8 किलो का ट्यूमर, 6 महीने से थी पेट दर्द से परेशान।

श्रीनगर। वैसे तो हमेशा से ही पहाड़ के लोगो की शासन-प्रशासन से हमेशा एक ही मांग रही है, अच्छी स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा। सूबे में लचर स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते प्रतिदिन प्रसव पीड़ा हो या अन्य बीमारी के चलते सही समय पर उचित स्वास्थ्य सुविधा न मिलने से लोगो को अपनी जान गवानी पड़ रही है। इस सब से अलग श्रीनगर मेडिकल कालेज में तैनात डॉक्टरों की टीम यहाँ के लोगो के लिए देवदूत बनकर उभरे है, इसमें कोई दोहराई नही है।

आज एक महिला 47 साल जो कि 6 महीने से अधिक माहवारी, पेट दर्द से परेशान थी। मरीज के पेट में 8 महीने के बच्चे के बराबर रसौली थी। मरीज उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टर सोनाली शाही स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाने आई थी। अल्ट्रासाउंड में डॉ रचित गर्ग ने 22cms ki रसौली बच्चे दानी मे बताई, मरीज को ऑपरेशन की सलाह दी गई, ऑपरेशन 3 घंटे चला रसौली लगभग 22 cms, 7.25 kgs की थी।

ऑपरेशन में डॉक्टर सोनाली शाही, डॉ लोकेश सलूजा वरिष्ठ सर्जन, डॉ निशा चौहान anaesthesia, डॉ मारिषा पंवार, सिस्टर शीतल, सिस्टर विलीएम्स, देव सिंह थे
हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ नीरज राय ने टीम को शुभकामनाएं दी और कहा की डॉक्टरों की टीम पर उन्हें गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed