विकास कार्य गुणवत्तापरक एवं समय से पूर्ण हो: ऋषि कंडवाल

बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर(चमोली).

उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति ऋषि कंडवाल ने चमोली जनपद भ्रमण के दौरान नगर के अंतर्गत हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र का किया निरीक्षण।

नगर में स्थिति नालों का सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ के साथ निरीक्षण कर अधिकारियों के को डीपीआर बनाने के दिए निर्देश।

उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति उत्तराखंड सरकार ऋषि कंडवाल चार दिवसीय जनपद चमोली भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे उनके जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने ज्ञापन देकर कहा कि जिला मुख्यालय गोपेश्वर भू धंशाव एवं भूकटाव की जद से जूझ रहा है 2003 से 2005 तक गोपेश्वर शहर के जल निकास हेतु सात नालों का निर्माण किया गया था वर्तमान समय में नगर मैं बसावट विस्तार एवं पूर्व में निर्मित जल निकास नालों की मरमत ना होने के कारण नलों से गंदे पानी का रिसाव होकर लोगों के घरों में जा रहा है वही अनेक स्थानों पर भू काटाव एवं भू धंशाव के कारण स्थानीय लोगों(पापड़ियाणा, बैतरणी, बंज्याणी, पाडुली, कोठियाल सैण, बुराली,ग्वीलो) को बहुत परेशानी हो रही है और बरसात के दिन नजदीक आने के कारण भारी वर्षा में बड़ी आपदा को न्योता दे सकता है।

इस पर राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल ने कोठियालसैण स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता है। योजनाओं के निर्माण कार्यों में गुणवत्तापरक एवं समय से पूर्ण हों इस पर बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के निर्माण के लिए सरकार के पास धनराशि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं प्रत्येक विकासखंड पर जाकर योजनाओं का निरीक्षण करूंगा यह मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

तत्पश्चात पश्चात उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय गोपेश्वर के सभी नालों का स्थलीय निरीक्षण किया जिन-जिन स्थानों पर भूकटाव एवं भू धंशाव हो रहा है उनका स्थल निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईआईटी रुड़की को तत्काल प्रभाव से पूरे गोपेश्वर शहर के जल निकास की गहन तरीके से सर्वे किया जाए, और उसके आधार पर विस्तृत आंगणन गठित कर सरकार को पेश किया जाए, उन्होंने यह भी कहा है कि गोपेश्वर एक ऐतिहासिक शहर है इसके बचाव एवं विकास के लिए सरकार पर्याप्त धनराशि देगी।

इस अवसर पर अधिसाशी अभियंता अरविंद सिंह नेगी सहायक अभियंता मनोज सिंह, सहायक अभियंता हरेन्द्र सिह,शिकंदर कुमार अमित घिडियाल,धीरज कुमार,अवर अभियंता मनीष सिंह,ओम प्रकाश, श्रीमती रश्मि, श्रीमती दिव्या,देवेश कठैत, रविन्द्र सिंह नेगी, पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, मंनदीप फर्स्वाण, गजेन्द्र अशवाल, मनोज कुमार सुभम,ई०आनन्द कुमार ध्यानी, पीआरओ बनवारी सिंह रावत आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed