ब्रेकिंग: शनिवार का काला दिन, देवाल के पास सड़क हादसे में 3 की मौत, 3 घायल

बदलता गढ़वाल न्यूज,
चमोली/गिरीश चंदोला।

चमोली जनपद के देवाल विकासखंड के दूरस्थ ल्वाणी गांव के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया।

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और परिजनों की आंखों में अपनों को खोने का दर्द साफ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि वाहन देर रात देहरादून से लोहाजंग के लिए निकला था, जो ल्वाणी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। बांक गाँव के बताये जा रहें सभी ग्रामीण

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और DDRF की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

थराली थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा शनिवार सुबह तड़के हुआ। वाहन देहरादून से लोहाजंग की ओर जा रहा था। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने बताया कि गंभीर घायलों की स्थिति को देखते हुए सुबह ही सीएमओ चमोली से वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर उपचार के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से जल्द हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि समय पर उचित इलाज मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed