गोपेश्वर: हर गांव में भाजपा की लहर-रघुबीर बिष्ट

हर गांव में भाजपा की लहर-रघुबीर बिष्ट

गोपेश्वर।
2024 के आम लोकसभा चुनाव मतदान की तिथि नजदीक आने पर राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार प्रसार गांव की ओर तेज कर दिया है इसी परिपेक्ष में भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता से लेकर पन्ना प्रमुख तक गांव-गांव में जाकर प्रचार प्रसार को तेज गति दे रहे हैं चारों ओर सभी गांवों में भारतीय जनता पार्टी के पोस्टर और झंडे ही अधिकतर मकान पर दिखाई दे रहे हैं अन्य राजनीतिक दलों के झंडे बैनर पोस्टर बहुत कम संख्या में दिखाई दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुबीर सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष दसौली बल्लभ प्रसाद थपलियाल और उनके साथ सभी कार्यकर्ताओं की एक टीम सिरों-कठुड,दोगडी -कांडेई, बमियाला गांव में जाकर प्रचार प्रसार किया और भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल सांसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी अनिल बलूनी जी के लिए वोट मांगे।

पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट का कहना है कि पहली बार गांव में बुजुर्ग महिला किसान एवं महिला समूह की महिलाएं फिर एक बार मोदी सरकार के नारे लगाकर कह रहे हैं कि इस बार सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को वोट देंगे। यह सिर्फ केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान सभी मंडल के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष बूथ की समिति एवं पन्ना प्रमुखों के साथ घर-घर प्रचार प्रसार कर सभी ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देने का आश्वासन दिया। और गांव की लाभार्थी महिलाओं लाभार्थी किसानों एवं स्वरोजगार करने वाले युवक भारी समर्थन के साथ सभी पदाधिकारी का अपने गांवों में स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि सभी गांव में 70% से अधिक मत भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होगा जनता के उत्साह को देखकर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, दशौली मंडल अध्यक्ष बल्लभ प्रसाद थपलियाल, बूथ अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, भरत सिंह, विक्रम सिंह, मूर्खुल्ला सिंह, आशीष, वीरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, बलबीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सरस्वती देवी, विमा देवी, रेखा देवी, भगली देवी, बीना देवी सतीश्वरी देवी, रणजीत सिंह, भागीरथ सिंह बिष्ट, अनिल सिंह, विक्रम सिंह रावत, पुष्कर सिंह मनोज सिंह अनिल कुमार आशीष संतोष कुमार बलबीर कुंदन सिंह देवेंद्र सिंह रमेश सिंह संजय सिंह लक्ष्मण सिंह श्रीमती सरिता देवी श्रीमती मधुली देवी आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *