*साइबर सेल चमोली द्वारा साइबर ठगी का शिकार हुए पीडितों के खाते में 1,53,000 रुपए की धनराशि वापस दिला कर चेहरे पर लौटाई मुस्कान।*
*साइबर सेल चमोली द्वारा साइबर ठगी का शिकार हुए पीडितों के खाते में 1,53,000 रुपए की धनराशि वापस करवाकर चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पीडितों ने कहा धन्यवाद चमोली पुलिस।*
गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल महोदय ने साइबर अपराध के मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल चमोली को ऐसे सभी मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलान व उनसे ठगी गयी राशि को तत्काल वापस कराने के आदेश दिए थे। पुलिस अधीक्षक चमोली के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी साइबर-सुश्री नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में 1- दिनांक 21/07/2022 को दिनेश खनेडा पुत्र स्व0 दयाल खनेडा निवासी जीरो बैंड गोपेश्वर ने थाना गोपेश्वर में जानकारी दी कि मैने इंस्टाग्राम पर आई-फोन 13 का एड देखा जिसे खरीदने के लिए मैनें गूगल पे के माध्यम से 1,13,000 रुपए सम्बन्धित के खाते में डाले लेकिन मुझे फोन नहीं दिया गया। उक्त शिकायत पर साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी सहायता से उक्त व्यक्ति के खाते में दिनांक 30/05/2023 को 1,13,000 रुपए रू0 की धनराशि वापस कराई गयी, शिकायतकर्ता द्वारा जानकारी दी गयी की उनके खाते में उक्त धनराशि आ गयी है एवं साइबर सेल का धन्यवाद किया गया।
2. दिनांक 18/04/2023 को विक्रम कुमार निवासी देवाल द्वारा साइबर सेल चमोली को जानकारी दी गयी कि किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा उनको कॉल किया गया व उनकी लॉटरी लगने संबंधी बताकर एक अंजान लिंक भेजकर लिंक पर क्लिक करने हेतु कहा गया एवं उनके द्वारा अंजान लिंक पर क्लिक करने पर उनके खाते से 35,000/- रुपए कट गये एव वह साइबर ठगी का शिकार हो गये। उक्त शिकायत पर साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित कम्पनी से पत्राचार कर एवं तकनीकी सहायता से उक्त व्यक्ति के खाते में 35,000/- रू0 की धनराशि वापस कराई गयी। शिकायतकर्ता द्वारा धनराशि वापस आने की जानकारी साइबर सेल को दी ।
3. दिनांक 22/05/2022 को फिरोज अहमद निवासी नवोदय विद्यालय पीपलकोटी द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके साथ सामान परिवहन नाम पर 10,000 रुपए की ठगी की गयी। साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति के खाते में 10,000/- रू0 की धनराशि वापस कराई गयी। शिकायतकर्ता द्वारा धनराशि वापस आने की जानकारी साइबर सेल को दी गई।
धोखाधड़ी की रकम वापस मिलने पर पीडितों द्वारा साइबर सेल की सराहना करते हुए बताया गया कि हमें उम्मीद नहीं थी कि हमारा पैंसा वापस मिलेगा परन्तु साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित औऱ समयबद्ध कार्यवाही कर हमें न्याय दिलाया गया। जिस पर पीडितों ने चमोली पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 नवनीत भंडारी प्रभारी साइबर सेल
2- हे0कां0 अंकित पोखरियाल साइबर सेल
3- कां0 चन्दन नागरकोटी साइबर सेल
4- कां0 राजेन्द्र रावत साइबर सेल