उत्तरकाशी में भूकंप से डोली धरती, 4.2 रही तीव्रता रात 8 बजकर 7 मिनट पर महसूस किए गए झटके,
बदलता गढ़वाल न्यूज,
उत्तरकाशी।
जमीन से 11 किलोमीटर नीचे बताया गया केंद्र
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि भूकंप रात 8 बजकर 7 मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन से लगभग 11 किलोमीटर नीचे था।
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में हलचल देखी गई। अचानक धरती हिलने से लोगों के बीच भूकंप को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।