वर्तमान विश्व में गांधी जी की अहिंसा की नीति की प्रासंगिकता पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
बदलता गढ़वाल न्यूज,
पैठाणी(पौड़ी)।
महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर राठ महाविद्यालय पैठाणी के इतिहास विभाग एवं विभागीय परिषद (कला संकाय) के संयुक्त तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “वर्तमान विश्व के संदर्भ में महात्मा गांधी की अहिंसा की नीति की प्रासंगिकता” रखा गया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपने निबंधों के माध्यम से वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांतों की उपयोगिता एवं प्रासंगिकता को विभिन्न पहलुओं से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में खुशबू ने प्रथम स्थान, बबीता ने द्वितीय स्थान तथा दिव्या एवं संजना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के विचारों, सत्य, अहिंसा और शांति के सिद्धांतों को वर्तमान समय में अपनाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।