नंदप्रयाग में मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
बदलता गढ़वाल न्यूज,
नंदप्रयाग,चमोली।
गुरुवार को नगर पंचायत नंदप्रयाग में राज्य सरकार द्वारा मनोनीत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रौतेला ने सभी मनोनीत सदस्यों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के उपरांत अध्यक्ष रौतेला ने सभी मनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय एवं समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।