सम्पन्न हुई पिंडर घाटी कलस्टर लेवल की आम सभा, सर्वसहमति से मधु देवी बनी कलस्टर अध्यक्ष

बदलता गढ़वाल न्यूज,
नारायणबगड़(चमोली)।

बृहस्पतिवार को विकासखंण्ड नारायणबगड के सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत गठित रीप की अनुबंधित पिंडर घाटी कलस्टर लेवल फडरेशन की द्वितीय आम सभा का आयोजन किया गया, बैठक में बीडीओ नारायबगड बीरेंद्र असवाल व पदाधिकारियो द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया, मूल्यांकन अनुश्रवण वित्त सहायक किशोर सती ने ऑडिट रिपोर्ट सभी के समक्ष प्रस्तुत की, आजीविका समन्यवक शशिकांत बहुगुणा ने नई कार्यकारणी व उपसमितियों के ग़ठन में सहयोग कर बोर्ड को उनके नैतिक जिम्मेदारी एव दायित्वो के बारे में जानकारी दी गई।

बीडीओ बीरेंद्र असवाल ने नई कार्यकारणी को शपथ ग्रहण करवाया ,व सर्वसहमति से मधु देवी को पिंडर घाटी के अध्यक्ष पद पर से चयन किया गया। रीप से आकाश जोशी द्वारा रीप परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मोके पर बिज़नेस प्रमोटर प्रियंका,लेखाकर रुकमणि,ग्रुप मोबिलाइजर ज्योति, डिओ कॉपरेटिव मोहित बोरा,आईपीआरपी नीमा, बीना, चांदनी मधु,माहेश्वरी समेत बड़ी संख्या में संगठन सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *