हरेला पर्व के अवसर पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित

Oplus_153223168

बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर(चमोली)।

हरेला पर्व के अवसर पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में गुरुवार को सुबह 11 बजे पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी चमोली डॉ. अभिषेक त्रिपाठी शामिल हुए। इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं और उनका संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा से निभाई जाए। उन्होंने सभी छात्रों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य निधि, मुख्य कृषि अधिकारी जे.पी. तिवारी, पार्षद दीपक भट्ट, पार्षद दीपक बिष्ट, अमित मिश्रा, पंकज कुमार सहित कॉलेज का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed