राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में आयकर पर कार्यशाला*
बदलता गढ़वाल न्यूज,
जोशीमठ, 21 फरवरी 2026।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के एडुसैट सभागार में आयकर के नियमों और प्रावधानों के बारे में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। भौतिक विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. नवीन कोहली ने महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों को विस्तार से आयकर संबंधी नियमों, कर योग्य आय(taxable income), 80c और 80D के अंतर्गत कटौती के नियमों, विभिन्न इनकम ग्रुप के लिए आयकर की सीमाओं, आयकर रिटर्न और आय के स्रोत पर कटौती (TDS) आदि के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तार से बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी सहित सभी प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।