दु:खद ख़बर: स्कूल बस ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, महिला की मौके पर दर्दनाक मौत

बदलता गढ़वाल न्यूज,
गोपेश्वर।

मंगलवार दोपहर को चमोली में एक सड़क हादसा हो गया जिसमें बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चमोली गोपेश्वर मोटर मार्ग पर ग्वीलो बैंड के पास क्राइस्ट अकैडमी की स्कूल बस के चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचा जिसके बात महिला को जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित किया गया।

मृतक महिला के पति भरत सिंह निवासी ने बताया कि उनकी पत्नी मंजू देवी गोपेश्वर आ रही थी। इसी दौरान ग्वीलो बैंड के पास बस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। घटना के बाद उनके परिजनों का रो रोकर बुरे हाल है। वहीं घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने बस चालक को हिरासत में ले लिया तथा घटना के कारण की जांच की जा रही है।

मृतक का पता
मंजू देवी w/o भरत सिंह निवासी ग्राम ईरानी हॉल रामपुर (कोठियाल सैन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed